Unlock exclusive deals for ReferSMS users
Homeमनोरंजनप्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर...

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

टीवी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों को सबसे पहले टीवी सीरियल ‘उड़रियां’ में देखा गया था और फिर दोनों ने बिग बॉस 16 में एक साथ एंट्री कर फैंस को खुश कर दिया था। यहां तक कि शो में प्रियंका-अंकित की असली दोस्ती सलमान खान को भी पसंद आई थी। तो वहीं प्रियंका और अंकित के अफेयर की हवा भी चली.

लेकिन हर कोई दोनों को साथ देखना चाहता हैं। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता जल्द ही एक गाने में साथ नजर आएंगे. प्रियंका चाहर चौधरी ने फोटो शेयर कर अपने आने वाले गाने के बारे में बताया हैं।

अंकित-प्रियंका की तस्वीर:

प्रियंका चाहर चौधरी मुंबई से चंडीगढ़ की धरती पर पहुंचीं. एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस का भव्य स्वागत और सत्कार किया गया। लंबे समय बाद प्रियंका चाहर चौधरी से मिलने की खुशी अंकित गुप्ता के चेहरे पर साफ देखी जा सकती हैं। बिग बॉस 16 की ये मोस्ट डिमांडिंग जोड़ी जल्द ही एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं। इस शूट के लिए प्रियंका चाहर चौधरी चंडीगढ़ रवाना हो गई हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी ने दिया कैप्शन:

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नए गाने की शूटिंग से एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी के साथ मीडियम क्लोज़ प्रोफाइल में एक फोटोशूट कराया है। इसके कैप्शन में प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के साथ अपनी बॉन्डिंग का एक छोटा सा हिंट भी दिया हैं। प्रियंका चाहर चौधरी ने लिखा, “प्यार हमेशा रोमांस के बारे में नहीं होता हैं। यह आपके दोस्त के साथ जीवन बिताने के बारे में है.. प्यार दोस्ती है, जल्द ही नया गाना आ रहा है”।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Unlock exclusive deals for ReferSMS users

Most Popular

Recent Comments