विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है। लेकिन इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट अभी भी चर्चा में हैं। बिग बॉस में आने के बाद कई कंटेस्टेंट की लोकप्रियता आसमान छू रही है। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी का नाम भी शामिल है। प्रियंका वैसे तो टीवी एक्ट्रेस हैं लेकिन आज वह अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर दे रही हैं। प्रियंका की फोटोज भी इंटरनेट पर तहलका मचाती हैं। और उनके लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जा रहा है। प्रियंका के फोटोशूट की फोटो सामने आई है। जिसमें वह तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं।
बिग बॉस 16 में सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक प्रियंका चाहर चौधरी हैं। वह अपने बेबाक स्वभाव और अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में इंटरनेट पर प्रियंका चाहर चौधरी की कुछ फोटोज सामने आईं और वह ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। और प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
प्रियंका ने शेयर की सिर्फ एक फोटो :
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटोशूट की सिर्फ एक ही फोटो शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है। उन्होंने बालों पर हाथ रखा हुआ है। इन फोटोज के कैप्शन में प्रियंका चाहर चौधरी ने काला दिल लगाया है। वहीं अंकित ने भी फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने फायर और हार्ट का इमोजी भेजा है।
सोशल मीडिया पर छाया फोटोशूट:
सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी की एक फोटो सामने आई है। जिसमें एक्ट्रेस कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका अपना हर अंदाज दिखा रही हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। वहीं फैंस को भी प्रियंका का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।