खूबसूरत और प्रतिभाशाली भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री आयशा सिंह ने अपने असाधारण अभिनय कौशल और स्क्रीन पर उपस्थिति से उद्योग में तूफान ला दिया है। वह हिट टीवी शो “घूम है किसी के प्यार में” में साई जोशी के रूप में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
आयशा सिंह ने ‘गुम है। किसी के प्यार में’ की साई बनकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। साईं जोशी के किरदार ने न सिर्फ आयशा सिंह को लोकप्रियता दिलाई है। बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाने में भी मदद की है। लेकिन इनके अलावा आयशा सिंह अक्सर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह ब्लैक साड़ी पहने पोज देती नजर आ रही थीं। इस फोटोशूट की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
आयशा सिंह का ब्लैक साड़ी लुक:
हाल ही में कराए गए फोटोशूट में आयशा ब्लैक कलर की शानदार साड़ी पहने नजर आ रही हैं। आयशा सिंह इस फोटोशूट के दौरान ब्लैक साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें उनका लुक काबिले तारीफ था। उनका स्टाइल देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। आयशा सिंह भी शो में साड़ी में नजर आ रही हैं। वह हर तरह की साड़ियों में बेहद प्यारी लगती हैं। चाहे वह सिंपल साड़ी पहने या बनारसी हैवी में नजर आए।
साड़ी में पोज देती आयशा सिंह:
ब्लैक साड़ी में आयशा सिंह एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं। इस फोटोशूट में एक्ट्रेस की खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनकी सादगी ने भी फैंस का दिल जीत लिया था। फोटोशूट के दौरान चेहरे पर मुस्कान के साथ आयशा सिंह नजर आईं। उनकी इस प्यारी सी स्माइल ने एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
आयशा सिंह भारतीय टेलीविजन उद्योग में एक उभरता सितारा है। उन्होंने टीवी शो ‘डोली अरमानों की’ से अपनी शुरुआत की और तब से कई अन्य लोकप्रिय श्रृंखलाओं में दिखाई दी हैं। उनकी सफलता 2020 में आई जब उन्हें ‘गम है। किसी के प्यार में’ में साईं के रूप में कास्ट किया गया, एक ऐसा शो जो भारतीय टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक बन गया। सई के रूप में आयशा के अभिनय की समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से प्रशंसा की है। और वह जल्दी ही देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बन गई है।