Unlock exclusive deals for ReferSMS users
Homeमनोरंजनसेलिब्रिटी"बहन जान्हवी के लिए अर्जुन कपूर का प्रफुल्लित करने वाला जन्मदिन पोस्ट...

“बहन जान्हवी के लिए अर्जुन कपूर का प्रफुल्लित करने वाला जन्मदिन पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल”

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर एक्ट्रेस की पहली साउथ फिल्म ‘एनटीआर 30’ का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के इस लुक की काफी तारीफ हो रही है, जाह्नवी कपूर को हर कोई उनके बर्थडे पर विश कर रहा है, जान्हवी कपूर को उनके भाई अर्जुन कपूर ने बेहद अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है।

अर्जुन कपूर ने दी बहन जान्हवी को बर्थडे विश:

बॉलीवुड के जाने माने स्टार अर्जुन कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, अर्जुन कपूर ने अपनी बहन जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर अलग अंदाज में एक वीडियो शेयर किया है। अर्जुन कपूर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं, अर्जुन कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अर्जुन कपूर ने दिया कैप्शन:

अर्जुन कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन दिया है. अर्जुन कपूर ने लिखा है कि “पागल रहो, खुश रहो, और जो तुम हो…, सबसे मेहनती लोगों में से एक को जन्मदिन मुबारक हो…, मेरा विश्वास करो कि अंत में सब ठीक हो जाएगा बस बस की सवारी करें।” इस साल हर चीज का आनंद लें और चिंता कम करें”।

अर्जुन कपूर के अलावा जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जाह्नवी को बर्थडे विश किया है. खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर की बचपन की तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Unlock exclusive deals for ReferSMS users

Most Popular

Recent Comments